दिव्यांगों को निःशुल्क उपकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर 10 जून से लगेंगे शिविर

 बदायूं,। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, कृत्रिम हांथ-पैर आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके लिये ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में उन्हें पंजीकरण कराना है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण ने कहा कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें समान्य प्रयोजन/उपकरण के लिये भारत सरकार/राज्य सरकार/स्थानीय निकाय से पिछले तीन वर्ष के दौरान कोई भी सहायक उपकरण नहीं मिला है, वह ब्लॉक पर आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में प्रातः 10 बजे से शाम चार तक उपकरण प्राप्त करने को पंजीकरण करा सकते हैं। निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर 10 जून से लगना शुरू होंगे। पंजीकरण शिविर 29 जून तक जिले के सभी ब्लॉकों में लगना हैं। उपकरण प्राप्त करने को इच्छुक दिव्यांग स्वंय से भी पोर्टल पर www.divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिविर में दिव्यांगजनों को पंजीकरण के लिये दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से अधिक न हो) , आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं उपकरण के लिये चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

जाने कब कहां लगेगा कैम्प -

पंजीकरण के लिए जगत 10 जून, बिसौली 11 जून, वजीरगंज 12 जून, आसफपुर 15 जून, कादरचौक 16 जून, दहगंवा 17 जून, म्याऊं 18 जून, इस्लामनगर 19 जून, उसांवा 20 जून, समरेर 22 जून, अंबियापुर 23 जून, सहसवान 24 जून, दातागंज 25 जून, उझानी 27 जून, सालारपुर 29 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ