युवाओं का अदम्य साहस, अद्भुत शक्ति, रचती है नया इतिहास : संजीव
ग्रांड कैंप फायर में स्काउट गाइड ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बदायूं । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शीतलाखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप और एडवेंचर कैंप में स्काउट ने प्रकृति के नजदीक रहकर विभिन्न औषधियों के गुणों जाना। एडवेंचर में जमकर हिस्सा लिया और ग्रांड कैंप फायर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रदेश स्तरीय ग्रांड कैंप फायर के मुख्य अतिथि पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं का अदम्य साहस, अद्भुत शक्ति नया इतिहास रचने की सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने कहा प्रकृति जीवन जीना सिखाती है, एडवेंचर उमंग, उत्साह भरते हैं, हिम्मत देते हैं। कैंप के लीडर आफ द कोर्स एएसओसी जय प्रकाश दक्ष ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण व्यक्तित्व को निखारता है। मिर्जापुर ट्रेनिंग काउंसलर चंद्र प्रकाश प्रजापति ने कहा कि बच्चे हिम्मत न हारें, धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ें। शीतलाखेत केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडवेंचर प्रोग्राम लीडर आफ द कोर्स मोहित कुमार, एडवेंचर इंस्टेक्टर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सहारनपुर व मेरठ मंडल अमित सैनी, डीटीसी आनंद मालियान, सुरेश बिंद ने स्काउट गाइड को साहसिक एडवेंचर कराये।
इस मौके पर कुशीनगर डीओसी सतीश श्रीवास्तव, डीटीसी कुशीनगर एमके खान, भदोही डीओसी नागेश, गाजीपुर डीओसी दिनेश कुमार, दिनेश यादव, वाराणसी डीओसी रामेश्वरी वर्मा, लाल बहादुर पटेल, रोहित गुप्ता, जीवन गोला, फरदीन अहमद, अरहम खान, अरशद खान आदि मौजूद रहीं। संचालन वाराणसी डीओसी विष्णु विश्वकर्मा ने किया।




टिप्पणियाँ