जे.एस. (पी.जी) कॉलेज के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी में मचाई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
बदायूं । जे. एस. (पी.जी) कॉलेज के मल्टीपरपज़ हॉल में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., एम.ए., एवं बी.एड. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक विकास यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ निशि अवस्थी ने की। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गीत, नृत्य एवं कविताएं शामिल रहीं। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के साथ बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। वहीं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और संस्कारों के बल पर समाज में एक नई पहचान स्थापित करें।
समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में विदाई संदेशों के साथ हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें