संदेश

चित्र
12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ये सभी पद इंटरमीडिएट स्तर के हैं। भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से एक दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसमें संशोधन 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे। पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट से अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235, भूमि अर्जन अमीन 187, भंडार पाल एवं लिपिक 118, भंडार पाल एवं लिपिक विशेष चयन दो, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50 पद हैं।
चित्र
घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव बिसौली। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा में रिंकी 25 वर्ष का शव फंदे पर लटका मिला। संभल जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रूदायन निवासी दरबारी सिंह की बेटी रिंकी की शादी करीब सात वर्ष पहले गांव दबथरा निवासी करन सिंह पुत्र रेबी सिंह के साथ हुई थी। रिंकी के दो बच्चे हैं। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर रिंकी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह गांव दबथरा पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। मायके पक्ष ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी सतेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क...
चित्र
फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने में खुसरो कॉलेज के प्रबंधक शेर अली जाफरी समेत छह पर केस दर्ज बदायूं। फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में खुसरो डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शेर अली जाफरी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कूटरचित खतौनी और कागजात तैयार कर जमीन के बैनामे कराए गए। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साउथ दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन निवासी जितेंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि गांव सरौरी पर सतासी, थाना वजीरगंज क्षेत्र में उनकी जमीन है। उन्होंने यह जमीन शहंशाह अब्बास आदि से खरीदी थी और तहसीलदार न्यायालय से दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि खुसरो डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शेर अली जाफरी निवासी शास्त्रीनगर, बरेली ने जमीन का दूसरा बैनामा करा लिया। उपसंचालक चकबंदी बरेली कैंप बदायूं के 15 जुलाई 2015 के आदेश से जमीन से खुसरो डिग्री कॉलेज का नाम निरस्त हो चुका है। 18 अक्टूबर 2025 को जितेंद्र को जानकारी हुई कि शेर अली जाफरी ने उनकी खरीदी जमीन का बैनामा दूसरे के हक में करा दिया है। जितें...
चित्र
गिरवी रखे जेवर के बदले सर्राफ ने लौटाए नकली आभूषण बदायूं। छह तोला सोने के आभूषण गिरवी रखने के बाद छुड़ाने पर नकली पीतल के जेवर देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने सर्राफा कारोबारियों पर तीन लाख रुपये नकद जमा कराने की बात भी कही है। एसएसपी से शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय जोशी निवासी उर्मिला जोशी पत्नी सुनील कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी जरूरत के लिए छोटे सरकार रोड पर अहसान दूध वाले के बराबर, मोहल्ला कबूलपुरा स्थित कृष्ण गोपाल आर्यन शंकर सर्राफ की दुकान पर छह तोला सोने के आभूषण गिरवी रखे थे। शिकायत में दुकान के मालिक सोनू रस्तोगी और गौरव रस्तोगी पुत्रगण कृष्ण गोपाल के नाम बताए गए हैं। उर्मिला का कहना है कि वह हर महीने दुकान पर जाकर ब्याज समेत रुपये जमा करती थीं। बाद में उन्होंने गिरवी रखे आभूषण छुड़ाए। आरोप है कि करीब आठ लाख रुपये के आभूषण नकद छुड़ाने पर उन्हें असली सोने के बजाय पीतल के नकली जेवर दे दिए गए। उर्मिला जोशी ने शिकायत में बताया कि जब उन्हें आभूषण नकली होने की जानकारी ...
चित्र
19 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, महानवमी पर यूपी सरकार का ऐलान लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलने की बात कही जा रही है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय बंद रहने की जानकारी दी गई है। महा नवमी का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व को लेकर प्रदेशभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहता है।
चित्र
आलू उत्पादक किसानों के लिए 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित बदायूँ। जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन 2026-27 के लिए जनपद बदायूँ के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी आर0एन वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान आलू बीज की खरीद के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल चवजंजवण्नचीवतजपबनसजनतमण्पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवंटित आलू बीज में कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन एवं कुफरी बहार का आवंटन किया गया है। आलू बीज आधारीय प्रथम सीड साइज रू0 3630 एवं आधारीय द्वितीय सीड साइज रू0 3480, आधारीय प्रथम ओवर साइज रू0 3040 रूपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि यदि भविष्य में शासन द्वारा आलू बीज की खरीद पर कोई अनुदान अनुमन्य किया जाता है, तो उसका भुगतान भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये किया जायेगा। जिन किसानों ने पूर्व में कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन किया है, उन्हें भी पोर्टल पर ऑनल...
चित्र
सिमर्रा भोजपुर व उलैया में की 228 मरीजों की जांच, 46 लोगों में मिले बुखार के लक्षण बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर और उलैया गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमर्रा भोजपुर में पंचायत घर पर लगे शिविर में 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 92 लोगों की डेंगू, 81 की मलेरिया और 45 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, उलैया में 96 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 46 लोगों में बुखार के लक्षण मिले। यहां 40 लोगों की डेंगू, 30 की मलेरिया और 45 लोगों की टाइफाइड की जांच हुई।