क़ाज़ी ए ज़िला की वालिदा का इंतकाल, अंतिम यात्रा में उमड़ा अकीदतमंदो का सैलाब
बदायूं। क़ाज़ी ए ज़िला अतीफ मियां कादरी की वालिदा अम्मा जान का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान इंतकाल हो गया। क़ाज़ी ए ज़िला को मातृशोक की खबर मिलते की लोगों में शोक व्याप्त हो गया। सुबह से ही लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे और शोक जताया। सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा समेत बड़ी संख्या में धार्मिक, सियासतदानों, सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक जताया। देर रात लगभग 10:30 बजे उनको क़ाज़ी हौज स्थित दरगाह ए क़ादरिया में सुपुर्दे खाक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें