खेलकूद में संविलियन विद्यालय अल्लैैहपुर समसपुर चैंपियन
बदायूं। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शैक्षिक सत्र 2025 26 के खेलों की समय सारणी के अनुसार विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ के बाद आज न्याय पंचायत स्तर के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालय के खेलों का आयोजन कराया गया। जिसमें अल्लैैहपुर समसपुर 11 अंकों के साथ प्रथम और चांदपुर निठाया 06 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। अलीनगर चार अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
सोमवार को न्याय पंचायत सिठौली के 12 परिषदीय प्राथमिक, 05 उच्च प्राथमिक और 01 संविलियन विद्यालय के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक संवर्ग के बालक बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बालाजी मंदिर खेल मैदान बहजोई रोड, निकट वी आर पब्लिक स्कूल अल्लैैहपुर समसपुर के मैदान पर आयोजित कराई गई जिसमें सभी विद्यालयों की टीमों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम सभी बच्चों को *वंदे मातरम के बाद खेल शपथ* दिलाई गई तत्पश्चात प्राथमिक संवर्ग की 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सिठौली के ईशाक ने प्रथम प्राथमिक विद्यालय अल्लैैहपुर समसपुर के उत्तम द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय चांदपुर निठाया के नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक संवर्ग 100 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर प्रथम की सना प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कंधरपुर की अनामिका द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर निठाया की रंजना तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ बालक जूनियर संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर के नितिन प्रथम, और संविलियन विद्यालय अल्लैैहपुर समसपुर के अनमोल द्वितीय, और उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर के सत्यभान तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर जूनियर संवर्ग में बालिका दौड़ में संविलियन विद्यालय अल्लैैहपुर समसपुर की कोमल, वंशिका, मानसी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। 50 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर प्रथम के मुजीब प्रथम, प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम इस्लामनगर के फैज द्वितीय, और प्राथमिक विद्यालय चांदपुर निठाया के गोपाल तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक संवर्ग में संविलियन विद्यालय अल्लैहपुर समसपुर की रितू प्रथम, काजल तृतीय स्थान और प्राथमिक विद्यालय चांदपुर निठाया की चित्रवती द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ बालिका जूनियर संवर्ग में संविलियन विद्यालय अल्लैहपुर समसपुर की कोमल प्रथम और वंशिका द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर की निशा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ बालक जूनियर संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर के सत्यभान प्रथम और अखिलेश द्वितीय स्थान पर रहे और संविलियन विद्यालय अल्लैैहपुर समसपुर के शिवम तृतीय स्थान पर रहे।
खो खो प्रतियोगिता में प्राथमिक संवर्ग में चांदपुर निठाया की टीम विजेता रही। खो खो प्रतियोगिता जूनियर संवर्ग में संविलियन विद्यालय अल्लैहपुर समसपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक संवर्ग में चांदपुर निठाया और जूनियर संवर्ग में अल्लैैहपुर की टीम विजेता रही।
आज की खेलकूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ शिक्षक श्री ओंकार सिंह, नोडल संकुल शिक्षक श्यामलाल पंवार, खेल प्रभारी संकुल शिक्षक श्री अरविंद कुमार राज़मी, हाकिम सिंह, अतुल गुप्ता, गुड्डू, विनम्र सिंह, विनीता आर्य, कंचन अग्रवाल, सोनी गुप्ता, खेल अनुदेशक सीमा यादव, नूजहत अहसन, शबनम जहां, राजबाला पारेख आदि उपस्थित रही। आज की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण, अल्पाहार कराकर खेलों का समापन किया गया आज की खेलकूद प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आज की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन श्याम लाल पवार नोडल संकुल शिक्षक सिठौली के दिशा निर्देशन में कराये गये।
