रेनू सिंह होंगी बदायूं की नई एडीएम प्रशासन और अरुण कुमार होंगे नए सिटी मजिस्ट्रेट


बदायूं। जनपद के दो अधिकारियों का तबादला गैर जनपद को कर दिया गया है। बदायूं के एडीएम प्रशासन व नगर मजिस्ट्रेट को यहां से हटा दिया गया।  उनके स्थान पर बरेली की सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह को बदायूं एडीएम प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है जबकि मुजफ्फरनगर में एसडीएम के पद पर कार्यरत अरुण कुमार को बदायूं का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला भी होना है। बता दें विधानसभा चुनाव के बाद बरेली के एडीएम रहे विजय कुमार सिंह ने 3 अगस्त 2022 को बदायूं एडीएम प्रशासन का पदभार ग्रहण किया था यहां लगभग 17 महीने एडीएम प्रशासन के रूप में काम करने के बाद शासन ने उनका तबादला अपर कमिश्नर अलीगढ़ के पद पर कर दिया है अब उनके स्थान पर बरेली की सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह को बदायूं एडीएम प्रशासन बनाया गया है। रेनू सिंह गुरुवार को बदायूं पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगी।

 इधर पिछले साल जुलाई में सहारनपुर से आए सिटी मजिस्ट्रेट रामजीलाल यहां लगभग सात माह रहे अब उन्हें मथुरा नगर निगम में अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में एसडीएम पद पर तैनात अरुण कुमार को बदायूं का सिटी मजिस्ट्रेट  बनाकर भेजा गया है।


उधर बिजनौर में डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात मोहित कुमार को बदायूं भेजा गया है उन्होंने बदायूं पहुंचकर ज्वाइन कर लिया और जिलाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ