इग्नू सत्रांत परीक्षा एक जून से, 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म 

बदायूंत। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के जुलाई 2025 के विद्यार्थियों की परीक्षा 1 जून से प्रारंभ होगी जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।

 इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के निर्देशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया है कि ओडीएल ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए 1 जून से होने वाली परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल परीक्षा के ऑनलाइन लिंक को खोल दिया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है 10 अप्रैल के बाद 24 अप्रैल तक 1100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है।

प्रैक्टिकल परीक्षा और उससे संबंधित प्रोजेक्ट सबमिशन के लिए परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र एवं क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी हासिल करेंगे। डॉ अजयवर्धन ने बताया कि जिनका री रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह पहले अपना पुनर्पंजीकरण करा लेंगे तभी उनका परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ