संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

बदायूं। किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए।

टिप्पणियाँ