घर में घुसकर दबंगों ने बोला हमला, महिला समेत 4 पर केस 


बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी टूटने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

क्षेत्र के गांव तालगांव निवासी आरिफ पुत्र नसीत ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीती 30 मई को वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी उसकी बहन के द्वारा रिश्ता तोड़ने से गांव के ही निवासी नवाब अली, अलीशाह, अनारबानो, कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी शमसुल पीड़ित के घर में घुस आये और मारपीट कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

टिप्पणियाँ