अपने वतन से प्रेम करना भी ईमान का अहम हिस्सा है

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और कलम की ताकत पत्रकार संगठन की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आयोजित


कुलगाम (कश्मीर)। चवलगाम मीटिंग हाउस, कुलगाम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जम्मू-कश्मीर एवं कलम की ताकत पत्रकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक मुस्ताक अहमद भट्ट के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सद्भाव, पत्रकारिता की भूमिका और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम धर्म के मूल कर्तव्यों के साथ-साथ अपने वतन से प्रेम करना भी ईमान का अहम हिस्सा है। उन्होंने आतंकवाद और नफरत से मुक्त, भाईचारे, शांति और एकता से परिपूर्ण भारत के निर्माण का आह्वान किया।

कलम की ताकत पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने कहा कि किसी भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कल्लू अंसारी, अंजुम अंसारी, कलम की ताकत पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान, प्रदेश अध्यक्ष रजनी रावत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.के. होज़ैफ़ा, मंडल महामंत्री नईम साबरी तथा आगरा से सह-संयोजक जाहिद सैफी उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ