राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम की प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम जारी


बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में बीकॉम के तीनों सेमेस्टर की प्रयोगात्मक और वायवा परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 25 जून को अपराह्न 02:00 बजे से प्रारंभ होगी।  बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर मौखिकी परीक्षा 25 जून को दोपहर 12:00 बजे से तथा बीकॉम छठे सेमेस्टर की मौखिकी परीक्षा प्रातः 10 बजे से ही प्रारंभ की जाएंगी।

प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। किसी भी कारणवश प्रवेश पत्र न लेकर आने या किसी भी प्रकार नियम विरुद्ध गतिविधियों  की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी परीक्षार्थी की स्वयं पर होगी।

टिप्पणियाँ