संभल में इमामबाड़ा व मजार पर चला बुलडोजर 

संभल। सिरसी क्षेत्र स्थित मुकर्रबपुर में शुक्रवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बना इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम की मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आया। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान पांच बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम मुकर्रबपुर में करीब साढ़े चार बीघा सरकारी बंजर जमीन पर लगभग 50 वर्ष पहले अवैध कब्जा कर लिया गया था।


टिप्पणियाँ