इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 10वीं के 42 और 12वीं के 7 ने छोड़ी परीक्षा
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार के लिए शहर के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 814 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 772 ने परीक्षा दी एवं 42 ने छोड़ दी। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिये 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सात ने परीक्षा छोड़ दी एवं 149 परीक्षा में शामिल हुए। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि तीन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
शहर के जीआईसी, जीजीआईसी एवं एसके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा जीजीआईसी एवं एसके केंद्र पर सुबह 8:30 बजे शुरू होकर 11:45 बजे संपन्न हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली।

टिप्पणियाँ