बेटे ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पिता की बेरहमी से कर दी हत्या, फरार
बदायूँ। बिनावर थाना क्षेत्र के ब्योर गांव में बेटे ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पुलिस की जांच में हत्या की वजह रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
ब्यौर गांव के 60 वर्षीय राधेलाल शुक्रवार देर रात बैठक में सो रहे थे। तभी उनके सबसे छोटे बेटे अहिवरन जाटव ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर बिनावर थाना पुलिस व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अहिवरन ने स्वयं सहायता समूह की किश्त जमा करने को पिता से रुपये मांगे थे। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


टिप्पणियाँ