घर से निकली दसवीं की छात्रा वापस नहीं लौटी, परिवार में मचा हड़कंप
बिसौली। घर से निकली कक्षा 10 की एक छात्रा जब वापस घर नहीं लौटी तो परिवार में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
बिसौली नगर के चंदौसी रोड स्थित एक सीबीएसई विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर छात्रा के अचानक गायब हो जाने से परिजनों का बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ