एसएसपी ने तीन थानों में किया फेरबदल,विशाल प्रताप सिंह दातागंज तो अजय चाहर संभालेंगे उझानी की कमान
एसएसपी ने तीन थानों में किया फेरबदल,
विशाल प्रताप सिंह दातागंज तो अजय चाहर संभालेंगे उझानी की कमान
बदायूं! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए उझानी, दातागंज और फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष बदल दिए हैं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने उझानी से कोतवाल विशाल प्रताप सिंह को हटाकर फैजगंज बेहटा में तैनात इंस्पेक्टर अजय चाहर को उझानी कोतवाल बनाया है।
वहीं विशाल प्रताप सिंह को दातागंज की कमान सौंपी गई है और सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को पीआरओ से हटाकर फैजगंज बेहटा थाने का प्रभार दिया गया है।
दातागंज कोतवाली पिछले कुछ दिनों से विवादो के चलते चर्चा में रही। कोतवाली के पास ही एक युवती की हत्या कर दी गई युवती कोर्ट मैरिज के बाद बयान देने आ रही थी।वहीं बीते सप्ताह एसएससी संकल्प शर्मा चेकिंग के लिए अलापुर थाने पहुंचे इसी दौरान दातागंज इंस्पेक्टर अजीत सिंह से उनकी लोकेशन पूछी तो उन्होंने गलत लोकेशन देते हुए स्वयं को अलापुर में बताया जबकि उस समय वह दातागंज कोतवाली में आराम कर रहे थे इसी लापरवाही के चलते एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बराही चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह कोतवाली में काम कर रहे थे परंतु उनके खिलाफ भी घूस लेने पर मुकदमा दर्ज ही गया।
टिप्पणियाँ