सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन, विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न

के

बदायूं/बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह तथा प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी और विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव ,प्रतियोगिता प्रभारी रविकांत पाण्डेय, प्रांत प्रमुख प्रमोद कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। 

बुधवार को प्रांतीय गणित मेला में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता संपन्न हुई है। जिसमें बाल वर्ग प्रश्न मंच, किशोर वर्ग प्रश्न मंच,तरूण प्रश्न मंच, और गणित प्रयोग के अंतर्गत बाल वर्ग प्रयोग किशोर वर्ग प्रयोग और तरुण वर्ग प्रयोग इसी के साथ-साथ गणित पत्र वाचन में बाल वर्ग पत्रवाचन, किशोर वर्ग पत्रवाचन और तरुण पत्रवाचन के साथ-साथ गणित प्रदर्शनी की प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई। इसमें निर्णायक के रूप में सिद्ध बाबा बरोलिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अवंतिका , दमयंती राज डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मंजूषा और इसके साथ-साथ बहुत से निर्णायक विभिन्न इंटर कॉलेज से यहां पर आए हुए थे जिनके द्वारा बच्चों का मूल्यांकन किया गया।  और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव सभी प्रतियोगिताओ का दिशा निर्देशन कर रहे थे।  तथा प्रतियोगिता प्रभारी रविकांत पाण्डेय सभी प्रतियोगिताओ निर्धारित समय पर संपन्न हो इसकी चिंता कर रहे थे। विद्या भारती से आए हुए पदाधिकारी प्रतियोगिता पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह जी और क्षेत्रीय संयोजक वैदिक देवेंद्र कुमार जी क्षेत्रीय सहसंयोजक बालकृष्ण जी अग्रवाल और प्रांत प्रमुख प्रमोद पाण्डेय जी तथा प्रबंध समिति के सभी सदस्य की देखरेख में यह प्रतियोगिता निर्वाध रूप से गतिमान रही। और सभी भैया बहन बहुत उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे यह प्रतियोगिता का उद्देश्य सामाजिक चेतना जागृत करना खेल-खेल में बच्चों को गणित विषय समझाना है।  इस गणित प्रदर्शनी को देखने के लिए बगरैन विद्या मंदिर के सभी छात्र छात्राएं अपने प्रधानाचार्य के साथ यहां उपस्थित हुए।  राम मूर्ति कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने छात्राओं को लेकर के इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आए थे। इसी के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र इस प्रतियोगिता को देखने के लिए यहां पर आज आए हुए थे प्रतियोगिता निर्विघ्न रूप से संपन्न हो रही है। त्रिदिवसीय प्रतियोगिता 12 सितंबर को समाप्त होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ