जे.एस.(पी.जी)कॉलेज में साइबर क्राइम से बचने के बताए उपाय
बदायूं। जे.एस.(पी.जी)कॉलेज बदायूं के सेमिनार हॉल में साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत थाना अलापुर द्वारा साइबर क्राइम, महिला हेल्पलाइन, सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हेलमेट लगाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए। तथा छात्राओं को अपनी सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्य राहुल कुमार, उपनिरीक्षक रामनाथ कनौजिया,उपनिरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता, आरक्षी मुनाशिव पाशा, महिला आरक्षी चारु शर्मा तथा ग्राम प्रधान उनौला वासुदेव, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी पूर्णिमा गौड़ तथा समस्त स्टाफ एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर आदि उपस्थित रहे।