पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के पीए शरीफ अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम
बदायूं। दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया के निजी सचिव शरीफ अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफ अंसारी अपने गृह नगर अलापुर में आज सुबह टहलने निकले थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल हुए शरीफ अंसारी को बरेली ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

