आशा संगनियों ने सीएमओ कार्यालय में जड़ा ताला 

बदायूं। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुये ताला लगा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा करते हुये विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर आश्वासन के बाद कार्यालय का ताला खोला है।

सोमवार की दोपबर 12 बजे सीएमओ कार्यालय पर उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनल जिले भर से आशा संगिनी एकत्र हो गईं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा संगीनियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक अधिकारियों से मिलने को इंतजार किया फिर आक्रोशित आशा कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में बंद कर दिया और करीब एक घंटे तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद तहसीन सहित अधिकारी डीएम अवनीश राय के पास पहुंचे और तालाबंदी की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट ने आशा संगनी की जिलाध्यक्ष को समझाया और उनकी समस्या को सुना। इसके बाद ज्ञापन लिया। ज्ञापन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से भी काफी नोकझोंक हुई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि सीएमओ अवकाश से वापस आ जायेंगे। फिर विचार कर भुगतान की कार्रवाई कराई जायेगी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय का गेट खोला गया और फिर अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय से निकल सके।

इस दौरान संगठन की ओर सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि आशा एवं संगनियों द्वारा 56 दिन हड़ताल की गई जिसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को दी। फिर सरकार ने उनकी मांग को मान लिया। मगर सीएमओ ने पत्र जारी किया है और कहा कि एएनएम के सत्यापन के बाद ही ब्लाकों से भुगतान को बनाया जायेगा। जबकि धरना में शामिल सभी आशा व आशा संगनी के हस्ताक्षर रजिस्टर में हैं।

मगर विभाग को यह आधार प्रयाप्त नहीं है। कहा कि विभाग की ओर से भुगतान बनाया नहीं जा रहा है। सीएमओ द्वारा आपत्तिजनक शब्द आशा संगनियों को और बोले जा रहे हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ