पुलिस कर्मियों पर मारपीट व 60 हजार रुपये निकालने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार 

  बदायूं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और रुपये दिलाने की गुहार लगा है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव भमुईया निवासी मुशर्रफ ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहा कि एक फरवरी को वह भाई नबी मोहम्मद के साथ रमजानपुर मेले में बहन की शादी के लिए दहेज का सामान लेने गया था। इसी दौरान मेले में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना पर सिपाही पहुंचे। वे उसे मेला पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि पुलिस वालों ने उसे चौकी में बंद करके पीटा, इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। आरोप है कि तलाशी के दौरान जेब में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए साथ ही किसी को कुछ बताने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहकर धमकाने लगे।

काफी देर बाद युवक के परिजन भी मेला पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस वालों से बेटे के बारे में पूछा तो उनके संग अभद्रता की गई। परिजनों ने बताया कि बेटे को मेला चौकी से निकालकर वह कादरचौक थाने सिपाहियों की शिकायत करने पहुंचे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ