कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए सत्याग्रह के दौरान किया गिरफ्तार
कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बदायूं। दातागंज में मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को सत्याग्रह शुरू किया था। इसी दौरान रात आठ बजे एसडीएम दातागंज और सीओ दातागंज ने पुलिस बल के साथ आकर सत्याग्रह का टेंट गिरवा दिया और जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर रात भर थाने में रखा।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत यादव की आसंवैधानिक व अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार सुबह को जनपद के कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट चौधरी बफाती मियां जिला उपाध्यक्ष, आलोक कुमार, जिला महासचिव सलीम अंसारी, विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा, जिला सचिव अहमद अमजदी, ज़ाबिर गाजी, रईस फारूकी, पूर्व शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग बन्ने खां ,राजीव गांधी विचार मंच की जिला अध्यक्ष इकरार अली, नईम, मोहम्मद असीम एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।



