एसआईआर कार्य : अब छह मार्च तक ली जाएंगी दावे आपत्तियां
बदायूं। जनपद में एसआईआर का कार्य चल रहा है। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक निर्धारित थी, जिसको अब बढ़ा दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से समयावधि में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब दावे आपत्तियां छह मार्च तक ली जायेंगी। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूर्ण की जाएगी। आयोग ने एक बार फिर से मौका दिया है।
शुक्रवार को दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का आखिरी दिन था लेकिन दोपहर में भारत निर्वाचन आयोग ने अवधि को बढ़ा दिया। अब छह मार्च तक दावे आपत्तियां ली जायेंगी। एक बड़ा मौका आयोग दिया है, जो लोग छूट गएहैं वह अपने-अपने दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
