रुपये लेकर पत्नी का गैंगरेप करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पति फरार
बदायूं। एक हजार रुपये लेकर पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया, जबकि आरोपी पति फरार है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि छह फरवरी को पति के साथ घरेलू गैस कनेक्शन के कागज बनवाने जा रही थी। इस दौरान पति ने एक हजार रुपये लेकर उसे आरोपी पप्पू गांव अल्ल्लेहपुर और बालकिशन गांव तखोरा बाइक पर बैठाकर भेज दिया। रास्ते में यूकेलिप्टस की कटी हुई बगिया में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचकर महिला ने देखा कि उसका पति घर पर मौजूद था। इसके बाद महिला जेठ के साथ थाने पहुंची और पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि गैंगरेप के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
