पीड़ितों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

इंसानियत को कलंकित करने वाली घटना : अवनीश पांडे 

  सहसवान। रुदायन में बुजुर्गों अल्पसंख्यकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अवनीश पांडे के नेतृत्व में सहसवान मोहल्ला मोहद्दीनपुर पहुंचा। यहां पीड़ित बुजुर्गों से मुलाकात की। राष्ट्रीय महासचिव अवनीश पांडे ने कहा कि रुदायन में जो घटना हुई है, वह बेहद अफसोसजनक है, इंसानियत को कलंकित करने वाली है, बुजुर्गों के साथ मारपीट करने और अब शब्द करने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तीनों बुजुर्गों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस आपके साथ है। कांग्रेसियों ने घटना की निंदा करते कहा कि रुदायन में जो हुआ वह खुली गुंडा गर्दी है, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की कोई दोबारा करने की हिम्मत ना करें। मामला केवल मारपीट का नहीं है। बल्कि पूरे इलाके को नफरत की आग में झोंकने का षड्यंत्र है, टोपी ढाड़ी देखकर मारपीट की गई और इस ओर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसे किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा जिस तरह भाजपा के संरक्षण में बजरंग दल के लोगो द्वारा समुदाय विशेष को कपड़ो टोपी से जांच कर मारपीट की घटना सामने आ रही है जिसमे पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी समुचित कार्यवाही न करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है वो सबके सामने है हमारी मांग है आरोपियो के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए उचित कार्यवाही न होने पर कांग्रेस सड़क पर आंदोलन को बाध्य होगी मोके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा भेजी गई पुष्प गुच्छ माला पहना कर कांग्रेसजनों ने पीड़ितों का अभिनंदन किया विधिक कार्यवाही हेतु ओमकार सिंह ने जल्द विधि विभाग जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रदेश कॉर्डिनेटर दिनेश अवाना, जिलाध्यक्ष अजित यादव मुख्यरूप से मौजूद रहे


यूपी में अल्पसंख्यकों पर हमले आम बात हो गई है

यूपी कांग्रेस ने भी अल्पसंख्यकों से हुई मारपीट की घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ये घटना साफ़ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन अल्पसंख्यक राहगीरों को भद्दी गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिए। हद तो तब हो गई जब वे वहां से हटने लगे, तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी और तमाशबीन बनी भीड़ बस तमाशा देखती रही। यह वीडियो चीख-चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले नॉर्मल बात हो गई है। जब इन उपद्रवियों पर तुरंत सरकारी डंडा नहीं चलता, तो बाकियों को भी खुली छूट मिल जाती है कि वे सड़क पर किसी की भी इज्जत उछाल सकें।


रुदायन घटना के आरोपी का ऐसा हाल होना चाहिए कि छठी का दूध याद आ जाए :  सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि अंदर से खून खौल जाए और मन अशांत हो जाए। आज बदायूं का वह वीडियो देखकर, जिसमें बजरंग दल का अक्षय अल्पसंख्यकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है और गाली दे रहा है, उन्हें बहुत गुस्सा आया। उन्होंने सवाल किया कि उस लड़के की हिम्मत कैसे हुई और वह अपने आप को क्या समझता है, जो इस तरह हिंदुस्तानियों के साथ हरकत कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि वह पुलिस की गिरफ्त में है, तो उसका ऐसा हाल होना चाहिए कि छठी का दूध याद आ जाए और आगे ऐसा करने से पहले उसकी रूह कांप जाए। उन्होंने कहा कि इन लोगों को हौसला सत्ता में बैठे नफरतियों से मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्मशान-कब्रिस्तान की बात करते हैं और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 80-20 की राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत विश्वकर्मा ने भी एक ऐसा वीडियो डाला, जिसमें वह अल्पसंख्यकों पर गोली दागते नजर आते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ