स्वच्छता अभियान चलाकर कॉलेज परिसर में की साफ-सफाई
बदायूं । जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज बदायूं में एनएसएस की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया । विशेष शिविर के प्रथम दिवस पर कॉलेज परिसर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव, प्राचार्य डॉ. निशि अवस्थी, उपप्राचार्य राहुल कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह तथा स्वयंसेवकों द्वारा पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. निशि अवस्थी द्वारा की गई। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में एनएसएस के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली तथा कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की।
एनएसएस विशेष शिविर का प्रथम दिवस उत्साह, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षक डॉक्टर उत्पन्न मिश्रा, ऋतु दीक्षित, पूजा रानी, फिरदौस बी, योगेंद्र कुमार,हिमांशु पाल आकाश कुमार, अजयपाल सिंह सुधीर यादव तथा कालेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर आदि उपस्थित रहे।
