भाकियू ने शुरू किया आंदोलन, अधीक्षण अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता (डिवीजन कार्यालय) पर अधीक्षण अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिनभर चले आंदोलन के दौरान ज्ञापन लेने के लिए अधीक्षण अभियंता नहीं पहुंचे तो सिटी मजिस्ट्रेट को जाना पड़ा। मगर किसान यूनियन पदाधिकारी अधीक्षण अभियंता को धरना स्थल पर बुलाने की जिद करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे तो फिर आंदोलन को अनिश्चितकालीन कर दिया है। रातभर आंदोलन स्थल पर भाकियू पदाधिकारी रहे हैं।
सोमवार को धरना की अध्यक्षता जसवीर सिंह यादव ने की और संचालन हरिश पटेल ने किया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा की अधीक्षण अभियंता का बदायूं की जनता के प्रति बातचीत करने का रवैया गलत है। किसी भी समस्या व शिकायत पर वह फोन उठाते नहीं हैं और कार्यालय में जाने पर सुनते नहीं हैं।
