वन विभाग ने वन महोत्सव में पौधरोपण की तैयारियां की शुरू, लगाए जाएंगे 50 लाख पौधे

 बदायूं। वन विभाग ने वन महोत्सव में पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन विभाग की नर्सरी में पौध तैयार है। गड्डा खुदान का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जुलाई में वह्द अभियान में एक दिन में करीब 50 लाख पौधे लगाये जाएंगे।

हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की ओर से विशेष जोर दिया जा रहा है। वन विभाग की ओर से हर वर्ष जुलाई में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाते हैं। इस बार भी जुलाई में पौधे लगाए जाएंगे। इस वर्ष वन विभाग द्वारा 14 लाख एवं 36 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। अन्य विभागों के लिए पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। वन विभाग की 22 नर्सरी में फल एवं छायादार पौधे तैयार हो रहे हैं। इस बार सड़क किनारे औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा शोभाकर पौधे भी लगेंगे, जिससे सड़क किनारे हरियाली बढ़ेगी और सुंदरता भी बढ़ेगी। डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदान का कार्य कराया जा चुका है। वन विभाग की नर्सरी पुराने 19 लाख पौधे हैं।

वन विभाग ने अभी गड्ढे खुदवा दिए हैं, इसके बाद ये गड्डे भरे जायेंगे। बरसात के बाद इन गड्ढों को फिर से खोला जायेगा, इसके बाद इन्हीं गड्डों में पौधे रोपे जायेंगे। पौधे लगने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों इनका ध्यान रखेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ