ज़िला स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यशाला आयोजित
बदायूं। साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा/ सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण लखनऊ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार आज जनपद स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कार्यालय सभागार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं में किया गया इसमें 15 मार्च 2026 को परिषदीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाते हुए जनपद के निरक्षर/असाक्षर व्यक्तियों की शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा।
उपरोक्त परीक्षा का सफल संचालन की तैयारी हेतु उपरोक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपदीय मास्टर ट्रेनर श्यामलाल पवार ने उपस्थित सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर एवं ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटरो को प्रशिक्षण प्रदान किया साथ में कार्यालय सहायक शेखर, आयुष सक्सेना, जमीर अहमद, प्रगति कुमार आदि उपस्थित रहे।



