ब्लॉकों में सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन

बदायूं। जनपद के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड जनपद के 15 ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए 30 दिवसीय रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान के शुरुआती चरण में सालारपुर, उझानी, कादरचौक और म्याऊं ब्लॉकों में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें 60 अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड के पद पर चयनित किया गया। आगामी शिविरों का आयोजन उसावां में छह और सात फरवरी, जगत में नौ से 10 फरवरी, वजीरगंज में 11 से 12 फरवरी, बिसौली में 13 से 16 फरवरी,आसफपुर में 17 से 18 फरवरी, सहसवान में 19 से 20 फरवरी, दहगवां में 21 से 23 फरवरी, और इस्लामनगर में 24 से 25 फरवरी को आयोजित होंगे। इसके बाद अम्बियापुर में 26 से 27 फरवरी, दातागंज में 28 फरवरी व पांच मार्च तथा समरेर ब्लॉक परिसर में छह और सात मार्च को होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ