सदर तहसील में एसआईआर का फार्म जमा करने आये वृद्ध की मौत, मचा कोहराम 

  बदायूं। तहसील से एसआईआर को लेकर मिले नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार वाले भी रोते-बिलखते पहुंचे, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस वृद्ध को लेकर तत्काल जिला पुरुष अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वृद्ध की मौत हार्टअटैक से हुई है। परिजनों ने भी बीमार होना बताया और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, शव घर को ले गए।

सदर तहसील और थाना सिविल लाइंस के गांव नरऊ खुर्द मोहल्ला न्यू आदर्श कृष्णा नगर निकट मंडी समिति सत्यपाल की सदर तहसील में बुधवार की दोपहर बाद मौत हो गई। सत्यपाल तहसील में एसआईआर फार्म नोटिस का जवाब देने गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही नोटिस आया था। सत्यपाल की उम्र 67 वर्ष थी। ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि सत्यपाल का दोपहर में 12 बजे के करीब फोन आया था कि फार्म देने तहसील जायेंगे साथ चले चलो। उन्होंने कहाकि तीन बजे के बाद चलेंगे। वह तीन बजे के बाद प्रधान के साथ तहसील नायब तहसील न्यायालय कक्ष में एसआईआर का फार्म जमा कर रहे थे। अचानक गिर गये। कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सत्यपाल को जिला पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने भी हार्टअटैक से मौत की पुष्टि की। इस दौरान पत्नी नीलम और बेटा एवं दामाद भुवनेश पहुंच गए। परिजनों को पुलिस ने समझाया और पूछा तो बताया कि वह बीमार तो रहते थे। हार्ट अटैक से मौत हो गई। सभी ने पंचनामा भरवाया और बिना पोस्टमार्टम के ले गए।


एक व्यक्ति एसआईआर फार्म जमा करने आया था अचानक बेहोश हुआ और जिला अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया। मृत्यु हार्टअटैक से बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि बीमार रहते थे और उपचार चल रहा था।

- मोहित कुमार सिंह, एसडीएम

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ