महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

  बदायूं। न्यायालय के आदेश पर दवा लेने गई महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर गैंगरेप, धमकाने, तमंचे व चाकू से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहसवान कोतवाली व कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह दवा लेने सहसवान से बदायूं आ रही थी। महिला ने कहा कि अकराबाद चौराहे पर खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी बदायूं जाने के लिए कार में सवार लोगों ने आवाज़ लगाकर कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही सूरज मोहन पुत्र राजबहादुर निवासी पदेचा थाना काटा जिला शाहजहांपुर, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, और श्यामवीर मौजूद थे।

महिला ने बताया कि कार को भैसोर के पुल के पास पहुंचते ही कच्चे रास्ते पर ले जाया गया। जब उसने विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने उसे झाड़ियों में रोककर तमंचे और चाकू दिखाकर डराया और धमकाया। इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बटों और चाकू से मारपीट की, जिससे महिला के शरीर पर चोटें आईं। महिला ने आगे बताया कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे दो लोगों ने आरोपियों को डांट लगाई, तब आरोपियों ने महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और कार से फरार हो गए। महिला ने कहा कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और चोटों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया।

मजबूर होकर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद सहसवान कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सूरज मोहन, पुष्पेंद्र, देवेंद्र और श्यामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ