17 फरवरी को होगा दातागंज तहसील बार का चुनाव
दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र पाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। सात और नौ फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 फरवरी को मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
