तालाब में उतराता मिला शौच को गए युवक का शव

इस्लामनगर। शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद युवक घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश की तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-शुरू कर दी है।

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के नगला बारह गांव के रहने वाले पिंकू प्रजापति सोमवार सुबह करीब छह बजे शौच करने तालाब किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक पिंकू जब घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों ने तलाश की तो देखा कि तालाब के पानी में पिंकू प्रजापति उतराता मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि पिंकू पल्लेदारी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अब उसकी मौत के बाद उसके तीन बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिवार के लोगों को सता रही है। उधर परिवार के लोगों ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा सौंदर्यकरण के लिए तालाब की खुदाई कराए जाने को लेकर ठेकेदार और जेसीबी चालक पर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने जेसीबी चालक और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उदयवीर ने बताया कि युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ