एनएसएस द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन “महिला सशक्तीकरण” पर चर्चा

बदायूं । जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर “महिला सशक्तीकरण” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के अधिकारों, समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी ने महिला सशक्तीकरण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान एवं संवैधानिक समानता के अधिकार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सदैव जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाएं।

एनएसएस की दोनों इकाइयों ने अपने-अपने गोद लिए ग्राम उनौला एवं ग्राम झंडपुर में जाकर महिला सशक्तीकरण विषय पर ग्रामीण महिलाओं, बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा समानता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव, कॉलेज उपप्राचार्य राहुल कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  छविराम सिंह, कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर समेत समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक-सेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ