यूपी बोर्ड : इंटरमीडिएट की परीक्षा में 145 परीक्षाथियों रहे अनुपस्थित 


बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षायें शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

मंगलवार के लिए प्रथम पाली में व्यवसायी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 338 छात्र-छात्रायें पंजीकृत थे। जिनमें से 326 ने परीक्षा दी। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 2,711 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,578 ने परीक्षा दी। 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर कड़ी तलाशी ली गयी। इसके बाद परीक्षार्थियों के लिए कक्ष में भेजा गया। तलाशी के दौरान परीक्षा से संबंधित कोई प्रतिबंधित सामग्री परीक्षार्थियों से नहीं मिली।

डीआईओएस, डायट प्राचार्य, बीएसए, वित्त एवं लेखा अधिकारी के सचल दल को अब तक परीक्षा में कहीं पर कोई नकलची नहीं मिला है। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अब तक कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ