बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के अल्ताफ अध्यक्ष व गजेंद्र सचिव निर्वाचित
बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन बिसौली का चुनाव गुरुवार को गहमा-गहमी के बीच हुआ देर शाम हुई मतगणना में अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष व गजेंद्र यादव सचिव चुने गए। 150 अधिवक्ता मतदाताओं में से 149 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए अल्ताफ हुसैन ने 83 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमपाल सिंह को 66 मत मिले। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी प्राणभृत शर्मा, कुलदीप यादव, वीरपाल सिंह, नंदकिशोर राना ने संयुक्त रूप से घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अल्ताफ हुसैन को 83 व प्रेमपाल सिंह को 66 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार को 95 व राजीव कुमार सक्सेना को 53 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए गजेंद्र यादव को 77 व विवेक तिवारी को 70 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत यादव को 102 व नवल किशोर शर्मा को 46 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद के लिए राजू कुमार को 90 व रिंकू को 56 मत प्राप्त हुए।
ऑडिट ऑडिटर पद के लिए राहुल शर्मा को 78 व अमित कुमार को 70 मत प्राप्त हुए। इस दौरान अधिवक्ता साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपे।
