संदिग्ध हालात में डीसीएम चालक की मौत, डीसीएम की खिड़की से फंदे से लटका मिला शव 

बदायूं। डीसीएम की खिड़की से फंदा लगाकर चालक ने संदिग्ध हालात में जान दे दी। चर्चा है कि घटना से पहले चालक किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है और यह भी खंगाला जा रहा है कि घटना के समय चालक के साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित सिसरका गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम की खिड़की से चालक का शव फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। उन्नाव जिले के थाना आशीवन क्षेत्र के गांव रसूलाबाद के रहने वाले मनोज 34 पुत्र नंदू कबाड़ से भरी डीसीएम लेकर प्रतापगढ़ से पंजाब के लिए निकला था। रास्ते में अज्ञात परिस्थितियों में उसने वाहन रोक दिया और खिड़की पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की पूछताछ में गाजीपुर जिले के मोहम्मद सादिकपुर चकतापुर के रहने वाले डीसीएम मालिक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मनोज ने डीसीएम बुक कर प्रतापगढ़ से पंजाब के लिए सफर शुरू किया था, लेकिन रास्ते में क्या हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं है। डीसीएम की खिड़की से शव लटका मिलने के कारण पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी पड़ताल कर रही है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि घटना से पहले चालक फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस कॉल डिटेल व अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक ने वाहन की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ