ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

 बदायूं। नगर पंचायत उसावा में जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर लगे 30 साल पुराने जर्जर ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि में बाज़ार में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में ओवर लोड के चलते अक्सर चिंगारियां निकलती है जिसकी दहशत से लोगों में भगदड़ मच जाती है।और कुछ लोग घायल भी हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को और जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गाय है। मगर ट्रांसफार्मर दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया।

मजबूरन आज जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत नागेंद्र कुमारq को ज्ञापन सौंपा यह प्रदर्शन नगर पंचायत उसावां स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर मैन बस स्टैंड उसावां के मार्केट गली चौराहे पर शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर उसावा पहुंचे और वहां भी धरना दिया और एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर जय किसान आंदोलन के ज़िला प्रभारी डॉ रामबाबू सिंह, जिलाध्यक्ष धन्नू लाल, नन्हे लाल,राहुल गुप्ता, कलटटर गुप्ता, रमेश चंद्र, विवेक कुमार, पंचम बाबू, सुभाष चंद्र, रजत सक्सेना, शिवम् कौशल,नवदीप जौहरी,नत्थू लाल आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ