फसल की रखवाली कर रहा युवक गोली लगने से घायल

 बदायूं। फसल की रखवाली कर रहे एक युवक ने कुछ लोगों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि गोली लगने की बात संदिग्ध लग रही है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

मामला सहसवान कोतवाली के मोहम्मद मई गांव का है। यहां का रहने वाला देवेंद्र बुधवार रात फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी कमर में गोली लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुधार न होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोली लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ