मदरसा बोर्ड : पहले दिन 292 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 800 विद्यार्थी हुए शामिल

बदायूं। मदरसा बोर्ड की मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 292 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 800 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के लिए मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल सहसवान, मदरसा फातिमा गर्ल्स कॉलेज इस्लामनगर, नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज घंटाघर बदायूं, मदरसा हिरा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज ककराला के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर प्रथम पाली में आठ बजे से मुंशी मौलवी का दीनियात (शिया/सुन्नी) विषय एवं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आलिम के दीनियात (शिया/सुन्नी) विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले गेट पर तलाशी देनी पड़ी। इसके बाद ही उन्हें कक्ष के अंदर जाने दिया। डीएम अवनीश कुमार राय ने परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये, इसके लिए व्यापक इंतजाम करायें हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं म्याऊं बीईओ अपने अपने केंद्र पर मौजूद रहे। सचल दल द्वारा नकल रोकथाम के लिए छापेमारी की गयी। सचल दल को कहीं से कोई नकलची नहीं मिला। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि चारों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। 1092 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 800 परीक्षा में शामिल हुए एवं 292 परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ