नवादा स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत
बदायूं। नवादा पर प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। प्रसूता की हालत गंभीर हुई तो प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई शिकवा शिकायत न करके आपसी समझौता कर लिया।
मामला बदायूं शहर के नवादा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल का है। कुंवरगांव क्षेत्र के बनई निवासी सना पुत्री जरीफुल की सोमवार की रात में मौत हो गई। सना नवादा की निवासी थीं उनकी शादी बनेई गांव में जरीफुल के साथ हुई थी। सोमवार को सना को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन शहर के नवादा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। यहां ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई और प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की बच्ची स्वस्थ्य है। परिजन प्रसूता का शव अस्पताल लेकर आये, यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मामला शांत हो गया। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि हमें जानकारी नहीं है नहीं परिवार ने कोई शिकायत की है। फिलहाल मामले को दिखवाते हैं।
