रज्जो किन्नर व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन पर केस दर्ज
बदायूं। रज्जो किन्नर व उसके साथियों पर जानलेवा हमले में तीन किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी।
कुंवरगांव के रहने वाले तराना किन्नर ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 फरवरी को वह साथियों संग उझानी कोतवाली में दर्ज मुकदमे प्रतिवादी सना उर्फ विजय, जोया किन्नर और नैना किन्नर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कुंवरगांव लौट रहे थे। आरोप है कि बहेड़ी चौराहे पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तराना किन्नर के साथ राधा किन्नर और बबली किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने तराना किन्नर ने शना उर्फ विजय, जोया किन्नर और नैना किन्नर पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मारपीट में घायल रज्जो किन्नर व ड्राइवर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
