जातीय वर्गीकरण का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। सोशल मीडिया पर जातीय वर्गीकरण का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में फिर जेल भेज दिया गया।

मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दातागंज के रहने वाले सकपाल व कुछ अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें जातियों के वर्गीकरण का मजाक उड़ाते हुए धार्मिक भावनाएं आहत की गईं।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में नाराजगी भी देखने को मिली, जिसके चलते त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई और साक्ष्य जुटाए गए।

वीडियो वायरल करने वाले आरोपी मकबुल पुत्र युसूफ अली निवासी गांव ढिलवारी पोस्ट पुरैनी व अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खां निवासी मोहल्ला बुद्धा बाजारगर दातागंज को चिन्हित किया। दोनों आरोपियों को बरेली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ