दातागंज चेयरपर्सन के फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट मामले पर भड़के आंवला सांसद, बोले रद्द हो चुनाव 

दातागंज। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने दातागंज में जन समस्याएं सुनीं, जहां नगर पालिका चेयरपर्सन नैना गुप्ता पर फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट के जरिए चुनाव जीतने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया। सांसद ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और चुनाव रद्द करने की मांग की है।

रविवार को दातागंज गेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में उस समय हंगामा हो गया, जब मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने सबूतों के साथ दातागंज चेयरपर्सन नैना गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि सामान्य वर्ग से होने के बावजूद उन्होंने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया और पिछड़ों के हक पर डाका डाला है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि यह पिछड़े वर्ग के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने ऐलान किया कि वे इस गंभीर मुद्दे को संसद में उठाएंगे और सपा के माध्यम से विधानसभा में भी इसकी गूंज सुनाई देगी। उन्होंने मुख्य सचिव से वार्ता कर जांच सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ