बेसिक शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
लखनऊ। सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (अनुदानित एवं स्ववित्त पोषित) के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, वार्डेन तथा रसोइयों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने का गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया।
अब बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन, पूर्ण कालिक अंशकालिक शिक्षक/ शिक्षिका एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइया एवं उक्त कार्मिकों के आश्रितों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत चिकित्सालयों के अलावा निजी चिकित्सालयों में भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
