बैंक के कर्ज और बकाया बिजली बिल के चलते किसान ने फंदे से लटककर की खुदकशी 

  बदायूं। बदायूं के बिसौली में बैंक के कर्ज और बकाया बिजली बिल के चलते एक किसान ने खेत पर फंदा से लटककर खुदकशी कर ली। परिजनों ने बताया कि किसान कर्ज की वजह से काफी दिन से परेशान थे।

बिसौली कोतवाली के कुंआडांडा निवासी मुकेश (45) पर बैंक का करीब तीन लाख रुपये कर्ज था। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये बिजली का बिल भी बकाया था। इसके चलते वह काफी समय से परेशान थे। गुरुवार शाम को मुकेश फसल की रखवाली की बात कहकर घर से निकले व खेत में जाकर पेड़ से लटककर खुदकशी कर ली। परिजनों ने खेत पर मुकेश को फंदे से लटकता पाया। सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मुकेश के बेटे मिंटू ने बताया कि पिता ने तीन साल पहले केसीसी से डेढ़ लाख रुपये का लोन लिया था। ब्याज सहित यह कर्ज करीब तीन लाख रुपये हो गया था, जिससे बैंक की ओर से लगातार नोटिस आ रहे थे। इसके अलावा डेढ़ लाख के बिजली बिल को लेकर मुकेश सदमे में थे। इसके चलते मुकेश ने खुदकशी कर ली। वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ