साइबर ठग ने बिना किसी कॉल या ओटीपी के खाते से उड़ाए 49,999 रुपये

बिल्सी। गांव नगला डल्लू में एक युवक के खाते से बिना किसी कॉल या ओटीपी के 49,999 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव नगला डल्लू निवासी चमन ने बताया कि वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। खाते से 49,999 रुपये निकल चुके थे। चमन का कहना है कि उन्हें न तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया। ऐसे में बिना कॉल और ओटीपी के खाते से रकम निकलना उन्हें हैरान कर रहा है। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा दी गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ