उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक बिल्सी में संपन्न 

अवधेश लड्डा बने युवा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन असावा बिल्सी अध्यक्ष

बिल्सी।  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक बिल्सी नगर के सिटी कॉम्प्लेक्स, तहसील रोड पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बिल्सी क्षेत्र के कर्मठ एवं सक्रिय व्यापारी नेता अवधेश लड्डा महेश्वरी को युवा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी दी। उनके मनोनयन से व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उपस्थित व्यापारियों द्वारा उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोन्टू’ ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को पटका एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस गर्मजोशी एवं एकजुटता के साथ बिल्सी इकाई का विस्तार हुआ है, आने वाले समय में यह इकाई संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा 

नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन ने कहा कि व्यापारी समाज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा तथा संघर्ष के मार्ग से समाधान निकालने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

नव मनोनीत युवा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु नगर बिल्सी में एक भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर तक के व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं नवमनोनीत तहसील अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि संगठन के अंतिम पायदान तक के व्यापारियों को जोड़ा जाएगा तथा तहसील बिल्सी का सघन दौरा कर रिक्त इकाइयों का गठन शीघ्र किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष सचिन असावा ने बताया कि संगठन के माध्यम से नगर की प्रमुख समस्याओं को शासन एवं प्रशासन स्तर तक पहुँचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।


अंत में बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोन्टू ने जिला कार्यालय से हुए जारी मनोनयन पत्र युवा वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा, जिला उपाध्यक्ष मृगांक कुमार टीटू जैन, जिला चेयरमैन चंद्रसैन महेश्वरी, जिला युवा मंत्री निशिकांत महेश्वरी, जिला युवा अध्यक्ष विवेक चौहान, तहसील अध्यक्ष अजीत गुप्ता, तहसील महामंत्री आशीष जैन, तहसील संगठन मंत्री डॉ. विक्की, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष सचिन असावा, नगर महामंत्री धीरज, उपाध्यक्ष एवं नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, युवा नगर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, युवा महामंत्री नीरज शर्मा, युवा कोषाध्यक्ष जाहिद हुसैन एवं नगर संगठन मंत्री रवि वार्ष्णेय को  पटका पहनाकर सम्मानित कर प्रेषित किया 

बैठक में दर्जनों व्यापारियों की उपस्थिति रही तथा नवगठित इकाई एवं व्यापारी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ